रायबरेली , मई 27 -- रायबरेली जिला प्रशासन और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जिले के विभिन्न शिक्षा बोर्डों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
सम्मानित विद्यार्थियों में यूपी बोर्ड की नंदिनी गुप्ता (93.80 प्रतिशत), जया शुक्ला (93.40 प्रतिशत) और वैष्णवी (92.60 प्रतिशत) शामिल रहीं। वहीं सीबीएसई बोर्ड से प्रभात चौरसिया, काजल यादव (97 प्रतिशत) और शगुन यादव (96.06 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। आईसीएसई बोर्ड से निष्ठा वर्मा (96.1 प्रतिशत), आदित्य कुमार शुक्ला, समृद्धि श्रीवास्तव (96 प्रतिशत) और श्रेया श्रीवास्तव (95.75 प्रतिशत) को भी सम्मान मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित