रायबरेली , जून 30 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के पास बीती देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में छतोह निवासी नियाज़ खान (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी चांदनी बेगम (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों रायबरेली से अपने घर लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित