रायबरेली , फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि के रण गांव निवासी मृतका के पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुत्री की मौत को संदिग्ध बताते हुए अपने साथ काम करने वाले कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवती पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और उसके साथ प्रताड़ना किए जाने की आशंका है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि रण गांव में युवती के फांसी से लटके होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। जांच में यदि किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित