रायबरेली , मई 29 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में गुरुवार देर रात आये तेज आंधी-तूफान और बारिश से राही इलाके के ग्राम गौचरा में एक विशाल आम का पेड़ घर पर गिर जाने से महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई।
आपदा विभाग के सूत्रों से आज शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गौचरा मजरे राही निवासी रामऔतार के घर पर गुरुवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक आम का पेड़ एक घर पर गिर पड़ा। हादसे के समय मां बेटी घर के भीतर सो रहे थे।
पेड़ गिरने से घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर रामऔतार की पत्नी शकुंतला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी बेटी नाबालिग शिवानी यादव घायल हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित