रायबरेली , अप्रैल 01 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दरियापुर अंडरपास रोड के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में देशराज निवासी पूरे बल्दी मजरे सैदनपुर थाना भदोखर, जिला रायबरेली तथा उसकी पत्नी फूलदुलारी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मुकदमा संख्या 59/2026 के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित