रायबरेली , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गंगागंज और रायबरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

जीआरपी के सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:22 बजे किलोमीटर संख्या 1000/4 से 1000/7 के बीच एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान चन्द्रकेश उर्फ गुड्डू (30) निवासी सलापुर, थाना गुरुबक्शगंज, जिला रायबरेली के रूप में हुई है। घटना सिविल थाना क्षेत्र हरचन्दपुर के अंतर्गत बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित