रायबरेली , मई 28 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित टैंकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। पुलिस सूत्रों के अनुसार सलोन थाना क्षेत्र के अजीत सिंह का पुरवा गांव में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कल्लू नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। संयोगवश घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित