रायबरेली , जून 23 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव मंगलवार को कुयें से बरामद होने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस ने बताया कि गेगासो चौकी अंतर्गत शिवपुरी गांव निवासी रश्मि तिवारी (50) आज सुबह गंगा स्नान के लिए निकली थी मगर काफी देर तक घर वापस नही लौटी। सुबह करीब नौ बजे उनका शव पास स्थित एक कुएं में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रश्मि तिवारी सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की शौकीन थीं। पुलिस का अनुमान है कि कुएं का पार (मुंडेर) काफी चौड़ा होने के कारण संभवतः वह कुएं के पास खड़े होकर रील बना रही थीं और संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर मिलने की सूचना नही मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित