रायबरेली , मई 9 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के महाराजगंज क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी रामखेलावन (30) शुक्रवार देर रात नशे की हालत में घर के पास स्थित पुराने कुएं के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह कुएं की दीवार पर बैठने का प्रयास कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित