रायबरेली , जून 16 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों को पकड़ा है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स ने सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के करीब दो बजे तक चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई की।प्रशासनिक सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए वाहनों पर करीब सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है।

कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित सिंह, खनन निरीक्षक सुरेश तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उमेश कटियार मौजूद रहे।

प्रशासन ने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित