रायपुर , मई 12 -- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और इसकी नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई ने रायपुर के अंबेडकर चौक के पास प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ नारेबाजी की।

"देशभर के करीब 22.79 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था। तीन मई 2026 को परीक्षा आयोजित होने के बाद सात मई को पेपर लीक की खबरें सामने आईं और अंततः 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई।"एनएसयूआई ने कहा कि "यह छात्रों और अभिभावकों के साथ बड़ा अन्याय है।" उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही अनियमितताओं से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

एनटीए ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों से मिले निष्कर्षों के आधार पर परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और सभी अभ्यर्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित