रायपुर , अप्रैल 10 -- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान परिवहन कार्यालय से जुड़े एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन पर वाहन नामांतरण प्रक्रिया के बदले अवैध धनराशि की मांग करने का आरोप था। एसीबी को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद ब्यूरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित