रायपुर , जनवरी 13 -- छत्तीसगढ़ में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज टीम की आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर आरसीबी के उपाध्यक्ष राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन की संभावनाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं और खेल अधोसंरचना को लेकर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित