रायपुर , मार्च 06 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर सिमगा के समीप हुई सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार सिमगा के स्वास्थ्य केंद्र तथा रायपुर स्थित अस्पताल (मेकाहारा) में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित