रायपुर , मई 30 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों भाई किसी प्रकरण में पेशी के सिलसिले में जिला न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित