बालोद , अप्रैल 06 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 930 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोकला निवासी योगेश्वर साहू (28 वर्ष) और देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ट्रैक्टर में खेतों में लगाने वाला फेंसिंग तार (झटका तार) लेकर फागुनदाह (गुरुर) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा स्थित नौकुरा पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित