रायपुर , जून 29 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सोमवार तड़के शुरू कर दी गई। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और आधी रात से जेसीबी मशीनों के साथ करीबन हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नकटी के वार्ड क्रमांक 16 और 17 में स्थित ऐसे 48 मकानों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें राजस्व विभाग ने अवैध निर्माण बताते हुए बेदखली का नोटिस चस्पा किया था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, इसलिए बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित