रायपुर , अप्रैल 16 -- ) रायपुर कमिश्नरेट में यातायात और प्रोटोकॉल शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यरत 2020 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर नियुक्ति मिली है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव को औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गयी। आदेश के अनुसार, विकास कुमार अब केंद्र सरकार के अधीन अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री कुमार रायपुर में यातायात प्रबंधन और प्रोटोकॉल से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनकी नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित