रायपुर , अक्टूबर 27 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। रायपुर के पंडरी क्षेत्र अंतर्गत रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी के अधिकारियों की टीम पहुंचकर दस्तावेजों सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, कार्रवाई किस मामले से संबंधित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अपुष्ट सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी आज सुबह रवि नगर स्थित सुशील विला पहुंचे और परिसर के भीतर जांच शुरू की। अधिकारियों के पहुंचने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि जांच दल घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य संबंधित जानकारियों की पड़ताल कर रहा है। हालांकि, जांच किन व्यक्तियों या संस्थाओं से जुड़ी है और इसके पीछे क्या कारण हैं, इस संबंध में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित