नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) रायन टेन डेशकाटे ने यूके दौरे पर टीम के ख़राब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच का पद का छोड़ दिया है। क्रिकइंफो को पता चला है कि टेन डेशकाटे ने इस पद को छोड़ने के संबंध में बीसीसीआई को यूके में ही सूचित कर दिया था, जहां भारत को टी 20 और वनडे दोनों ही सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा समझा जा रहा है कि वह दोबारा आईपीएल फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ कोचिंग भूमिका में जुड़ सकते हैं।
2024 टी 20 विश्व कप जीत के बाद राहुल द्रविड़ की जगह मुख्य कोच बने गौतम गंभीर ने 46 वर्षीय टेन डेशकाटे को इस भूमिका में चुना था। भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ़ का हिस्सा रहते हुए टेन डेशकाटे ने बल्लेबाज़ी और कोचिंग दोनों विभागों में ज़िम्मेदारी निभाई।
केकेआर में टेन डेशकाटे दोबारा अभिषेक नायर के साथ जुड़ेंगे। इस जोड़ी ने थोड़े समय के लिए साथ में भारतीय टीम के लिए भी सहायक कोचों की भूमिका निभाई थी, इससे पहले दोनों केकेआर में गंभीर के अंडर भी काम कर चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित