रायगढ़ , अप्रैल 11 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश केवित्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक ओपी चौधरी ने शनिवार को विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का स्थल पर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने राजीव नगर ऑक्सीजोन, इतवारी बाजार ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर, पहाड़ मंदिर क्षेत्र, केआईएस राइस मिल, मरीन ड्राइव, खर्राघाट ब्रिज निर्माण एवं स्टॉप डैम निर्माण सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का अवलोकन किया।
अधिकारियों ने मंत्री को प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, प्रगति और निर्धारित समयसीमा की विस्तृत जानकारी दी। कई स्थानों पर कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जिस पर मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्ता बनाये रखने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में सकारात्मक राजनीति के साथ विकास को प्राथमिकता दीजा रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। ऑक्सीजोन जैसे प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे, वहीं मरीन ड्राइव और पुल निर्माण से यातायात एवं पर्यटन को नयी दिशा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योजनाओं के पूर्ण होने के बाद रायगढ़ शहर का स्वरूप बदलेगा और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित