रायगढ़ , फरवरी 19 -- छत्तीसगढ़ में रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। जामगांव और बेहरापाली के बीच कूर नदी के पास एक युवक की विभत्स लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम बेहरापाली निवासी सत्यानंद प्रधान के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद शव को मृतक के ही स्वेटर से ढंक दिया गया था, जिससे वारदात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सीएसपी ने बताया कि बेहरा क्षेत्र से एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की गई, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त की गई। घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित