रायगढ़ , सितंबर 13 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में आज घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर सरिया नाला के पास एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में गिर गया। हादसे के बाद वाहन चालक लापता है और उसके पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार भारी वाहन सरिया नाला पुल से गुजर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। नाले में पानी अधिक होने के कारण वाहन पूरी तरह डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लापता चालक की तलाश शुरू की।
बताया गया है कि सरिया नाला के पास अंधा मोड़ होने के कारण इस स्थान पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय स्तर पर यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की बात भी सामने आई है।
पुलिस की टीम नाले में लापता चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित