रायगढ़ , जून 29 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अडानी पावर प्लांट के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अनुग्रह राशि की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार, टपरदा निवासी शंकर निषाद की अडानी पावर प्लांट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा अन्य मांगों को लेकर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित