रायगढ़, मार्च 14 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में खाद्य विभाग की टीमों ने अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) जब्त किए हैंराजधानी रायगढ़ जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत और अवैध उपयोग की शिकायतों के बीच खाद्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइकिल दुकान पर छापा मारकर दुकान से एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल परिसर स्थित न्यू बेग साइकिल दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग कर गैस रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान दुकान से गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त कर लिए।
बताया जा रहा है कि शहर में गैस सिलेंडरों की मारामारी और अवैध उपयोग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग हरकत में आया है। फिलहाल खाद्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित