रायगढ़ , मई 29 -- छत्तीसगढ के रायगढ़ में सामने आए कथित लव जिहाद प्रकरण को लेकर बजरंग दल ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित महिला और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
ज्ञापन में बजरंग दल ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह अत्यंत गंभीर मामला है और ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पीड़ित महिला लंबे समय से प्रताड़ना का सामना कर रही थी और उसके द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित