रायगढ़ , जुलाई 07 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित तीन जनहितकारी विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में विधायक ओपी चौधरी ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, खारराघाट में प्रस्तावित ऑक्सीजन निर्माण इकाई, जेल परिसर के सामने राजस्व भूमि पर प्रस्तावित ऑक्सीजन निर्माण परियोजना तथा विजयपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रस्तावित सुविधा केंद्र के निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित