रायगढ़ , जून 25 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार तड़के लगभग 4 से 5 बजे के बीच एयर कंडीशनर (एसी) का कंप्रेसर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका 19 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। विस्फोट के बाद घर में आग लगने से दो मोटरसाइकिलें भी जलकर खाक हो गईं।
पुलिस के अनुसार, हादसे में पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित