रायगढ़ , दिसंबर 08 -- रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपडेगा में सोमवार को शराबबंदी को लेकर अभूतपूर्व पहल देखने को मिली। थाना प्रभारी द्वारा आयोजित शराबबंदी जन चौपाल के बाद महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त गांव का संकल्प लिया।

चौपाल समाप्त होते ही ग्रामीणों ने गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। ग्रामीण बड़ी संख्या में एक घर पहुंचे और वहाँ छिपाकर रखे महुआ शराब बनाने के उपकरण बाहर निकालकर मौके पर ही नष्ट कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित