रायगढ़ , जुलाई 10 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के एक पहाड़ी गांव में रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति वर्षों से ट्राइसाइकिल और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। आर्थिक तंगी के कारण वह हाथों के सहारे चलकर दैनिक जरूरतें पूरी करने को मजबूर है। मामले के सामने आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जांच कर पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ से लगभग 20-25 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कमोशीनडाड निवासी दिव्यांग ने आरोप लगाया है कि उसने कई बार ग्राम पंचायत के माध्यम से ट्राइसाइकिल और अन्य शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला। संसाधनों के अभाव में वह स्वयं भी सहायक उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं है।
दिव्यांग का कहना है कि ट्राइसाइकिल नहीं मिलने के कारण उसे हाथों के सहारे चलना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां भी कठिन हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित