रायगढ़ , जून 27 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के छर्राटांगर गांव में शनिवार सुबह दो हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों हाथी सुबह करीब पांच बजे गांव के आसपास पहुंच गए। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति पर निगरानी शुरू कर दी। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित