प्रयागराज, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक अंकुश सिंह ने आज कहा की अयोध्या राम मंदिर परिसर में चोरी की घटना अत्यंत चिंताजनक है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी चोरी की खबर बेहद दुखद और निंदनीय है। जिस स्थान को करोड़ों श्रद्धालु आस्था और विश्वास का केंद्र मानते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक अंकुश सिंह ने कहा इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रशासन से मांग करता हूं कि मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। चाहे अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को अब जवाब देना चाहिए कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी में सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई। श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित