किशनगंज , सितंबर 30 -- किशनगंज टाउन थाना की पुलिस ने बंगाल सीमा से सटे रामपुर चेकपोस्ट के पास मंगलवार की देर रात 13 मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

ट्रक में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली कि बंगाल की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को लादकर रामपुर चेकपोस्ट की तरफ ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने चेकपोस्ट पर वाहन जांच शुरू की। रात करीब 10:30 बजे ट्रक को रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस की तलाशी के दौरान ट्रक से 13 काले रंग के मवेशी बरामद हुए। परिवहन से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखाने पर चालक भोला पासवान, निवासी दालकोला, उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित