मुजफ्फरपुर , मार्च 27 -- रामनवमी महापर्व के अवसर पर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में आस्था के सैलाब के बीच शोभायात्रा में विधायक-नेता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के बगलामुखी मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर, गोला रोड स्थित दुर्गा स्थान, रामदयालु स्थित मुक्तिनाथ मंदिर, साहूपोखर, सर्वेश्वरनाथ मंदिर, भगवानपुर हनुमान मंदिर, चित्रकूट नगर हनुमान मंदिर और बीबीगंज माई स्थान समेत कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और सजावट की गई है। रामनवमी से एक दिन पहले गुरुवार को शहर के कई मंदिरों में 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम भी शुरू हुआ, जो लगातार जारी है। पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है तथा श्रद्धालु भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं।

शहर के प्रमुख प्रमुख मंदिर गरीबनाथ धाम में सुबह 5 बजे से ही जलाभिषेक की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान के दर्शन-पूजन करते नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं रात में बाबा का भव्य महाश्रृंगार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित