भरतपुर , मार्च 25 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग मुख्यालय पर रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन ने बुधवार शाम को शहर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान पैदल गश्त में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस एवं प्रशासन ने जिलावासियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए आग्रह किया है कि वे रामनवमी के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनायें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित