नैनीताल , मई 28 -- उत्तराखंड के रामनगर में एक चार साल की मासूम की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रामनगर के सांवल्दे क्षेत्र में घटी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी सीताराम जांगिड़ अपने परिवार के साथ कार्बेट नगरी रामनगर घूमने के लिए आये थे। वह सांवल्दे में एक रिस्टार्ट में रुके। मृतक मानस्वी अपने भाई के साथ रिसार्ट के स्वीमिंग पूल में नहा रही थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
हादसे के समय उसके माता-पिता स्वीमिंग पूल से कुछ दूरी पर मौजूद थे। बच्ची के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले कर आये लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित