रामनगर 21मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में रिंगोड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर अचानक सामने हिरण आने से बाइक फिसली, जिसके कारण एक युवक गंभीर घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पांडे शनिवार को शाम करीब छह बजे डयूटी से घर आ रहा था। इसी दौरान दौरान उनकी बाइक के सामने अचानक सामने हिरण आ गया जिसमें वह अनियंत्रित होकर गिर गया।

पांडे (40) क्यारी गांव, रामनगर का निवासी है। हिरण को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलते हुए काफी दूर तक चली गयी। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को तत्काल रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर चेतावनी संकेत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित