रामनगर,14अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में यूकेडी ने क्रांति दल उत्तराखंड क्रांति दल ने रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र से विशाल जिप्सी रैली का आयोजन किया , जिसमें रैली के माध्यम से यूकेडी ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर 2027 को लेकर सभी 70सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। यह रैली पीरूमदारा से शुरू होकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची और फिर रामनगर शहर का भ्रमण करते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर आकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान यूकेडी के पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह आयोजन पार्टी के नेता भुवन सत्यवली के नेतृत्व में किया गया है, जिसका उद्देश्य आम जनता के अधिकारों की आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी हक और न्याय की लड़ाई को लेकर जनता के बीच जा रही है और आने वाले समय में इसे और मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रैली का मकसद सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि जनसमस्याओं को सामने लाना भी है। बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, मूल निवास प्रमाणपत्र और प्रदेश के आर्थिक मुद्दों को लेकर यूकेडी लगातार आवाज उठा रही है,ऐरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड की करीब दो लाख करोड़ की संपत्तियों और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दे भी जनता के बीच प्रमुखता से रखे जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित