नैनीताल , सितंबर 18 -- उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस को कुछ समय पहले प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस को खबर मिली। रामनगर कोतवाली पुलिस तस्करों पर नजर रखने लगी।
कर पुलिस को सटीक सूचना मिली और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक टुक-टुक में सवार आरोपी नदीम निवासी उत्तरी खताड़ी, रामनगर को टेड़ा मार्ग पर शमशान घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से 240 कैप्सूल ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और 540 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गईं। आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित