रामनगर , मई 30 -- उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को शनिवार को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में वन निगम ग्राउंड, गुल्लरघट्टी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित