मुंबई , सितंबर 15 -- शिवसेना नेता रामदास कदम ने दिशा सालियान की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व महाराष्ट्र मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे का नाम शामिल किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि "अदालत के माध्यम से सत्य की जीत हुई है।"श्री कदम ने इस घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, "सत्यमेव जयते। जो सच था, वह अब अदालत के माध्यम से सामने आ गया है।"उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान किसी सबूत को नष्ट किये जाने के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। श्री कदम ने आदित्य ठाकरे की कथित रात की गतिविधियों की भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा, "आदित्य ठाकरे आधी रात को कहां गये और सुबह करीब छह बजे लौटे? उन घंटों के दौरान उनकी गतिविधियों की भी जांच होनी चाहिए।"उन्होंने दावा किया कि विस्तृत जांच से मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित