चंडीगढ़ , फरवरी 14 -- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले 15 फरवरी को झज्जर जिले के माजरी गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार वह दोपहर साढ़े 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सामाजिक न्याय से जुड़े प्रयासों और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी देंगे। वे समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरीकर ली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित