सागर , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

मंत्री श्री पटेल ने सागर में आयोजित रानी अवंती बाई की जयंती कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि कम आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश के लिए बलिदान दिया, जो सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आचरण और आदर्शों का पालन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि इतिहास को जानना, समझना और उससे सीख लेना आवश्यक है। समाज में सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की जरूरत है तथा परिवार और समाज में महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।

इस अवसर पर बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि रानी अवंती बाई के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित