हरिद्वार , मार्च 30 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सोमवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही सघन जांच के दौरान सुमननगर चौकी क्षेत्र में कृपाल नगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब एक लाख रुपये कीमत की 10 ग्राम स्मैक, 900 रुपये की नकदी और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्मैक सिडकुल क्षेत्र से लेकर आया था और उसे बेचने का काम करता था। साथ ही यह भी सामने आया कि इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट उसे सप्लायर द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित