रानीखेत , मई 06 -- उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के ग्राम देहोली में बुधवार तड़के एक एक कार सड़क से नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी। हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैगनार कार संख्या यूके 02 पीए 3159 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीचे एक छत पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक भुवन प्रसाद (32) निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर, जिला बागेश्वर अकेले सवार था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित