नयी दिल्ली , जुलाई 10 -- उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन शनिवार 11 जुलाई को बिहार के दौरे पर गया जायेंगे।

आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री राधाकृष्णन इस दौरान बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बीआईपीएआरडी) में बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार विधानसभा के सदस्यों की संसदीय, विधायी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित क्षमता को और सुदृढ़ करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित