श्रीनगर , जून 18 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 19 से 21 जून तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर आयेंगे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस दौरान उपराष्ट्रपति 20 जून को सीमावर्ती गांव लुकुंग जायेंगे। वहां वह स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम के तहत हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। वह इसी दिन युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित