नयी दिल्ली , सितम्बर 10 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार से केंद्र शासित प्रदेश दादरा- नगर हवेली तथा दमन-दीव के दौरे पर होंगे। यह इन प्रदेशों की उनकी पहली यात्रा है।

उप-राष्ट्रपति सचिवालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरे में श्री राधाकृष्णन सिलवासा में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख संस्थानों और विकास पहलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर और नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट तथा दमन स्थित नमो अस्पताल का दौरा भी शामिल है। इस अस्पताल का हाल ही में उद्घाटन हुआ है।

उपराष्ट्रपति पर्यटन और वॉटरफ्रंट विकास से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें दमन नाइट मार्केट, रामसेतु सीफ्रंट और नमोपथ सीफ्रंट शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित