नयी दिल्ली , नवंबर 10 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन का दौरा करेंगे और वहां कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन इस यात्रा के दौरान तूतीकोरिन में तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

वह अपने पूर्व शिक्षण संस्थान वी. ओ. चिदंबरम कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के अंतर्गत आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित