नयी दिल्ली , जुलाई 14 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को राजस्थान के जयपुर का दौरा करेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन इस दौरान राजस्थान विधानसभा के 75 वें वर्ष के समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित 'विधायी गौरव यात्रा: पूर्व और वर्तमान सदस्यों का सम्मेलन' के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित